BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 1:00 pm
KHABAR : इंदौर संभाग पुस्तकालय संघ का आयोजन, विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस समारोह पर 105 साहित्यकारों का सम्मान केसरिया दुपट्‌टा पहनाकर किया, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर इंदौर संभाग पुस्तकालय संघ द्वारा विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस पर सम्मान समारोह श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित से की गई। आयोजन में विश्व के 105 साहित्यकारों का सम्मान कर एक रिकॉर्ड कायम किया गया। समारोह में साहित्यकारों को शॉल-श्रीफल और दुपट्‌टा पहनाकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में साहित्यकारों द्वारा लिखे अद्भुत चिंतन, अद्भुत लेखन जब किताबों को प्रदर्शित किया गया तो सदन के हर शख्स के जुबां से वाह! वाह! के दो शब्द गूंज उठे। इस आयोजन के शिल्पकार डॉ.जी डी अग्रवाल थे, जो बड़ी शिद्दत के साथ हरेक लेखक का परिचय देकर कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। इस अनूठे कार्यक्रम में अथितिगण कृष्ण कुमार अष्ठाना, अध्यक्ष अरविंद जबलेकर, विशेष अतिथि डॉ. बनवारीलाल जाजोदिया, यथार्थ, रमेश कुमार गुप्ता, डॉ. अपर्ण जैन, उपाध्यक्ष रमेश कोठरी, सचिव अविनाश मिश्रा सहित कई अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सम्मानित लेखकगण को बारी-बारी से सम्मानपूर्वक उनका परिचय देते हुए अग्रवाल ने मंच पर आमंत्रित किया। इस मौके पर 105 साहित्यकारों को शॉल-श्रीफल और दुपट्‌टा पहनाकर सम्मान किया गया।


आयोजन में अतिथियों ने थोड़े शब्दों में वर्तमान के बदलते परिवेश और लेखन में बदलाव लाते रहना चाहिए अपनी बात कही। डॉ. संजीव नारंग जो डॉक्टर होते हुए गीता, हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर सबको अचंभित कर दिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने स्वीकारा मेरा इसमें कुछ नहीं, सब ईश्वर ने करवाया प्रमाणिक रूप से उपस्थित थे।


दूसरे अतिथि वक्ता डॉ. बनवारीलाल जाजोदिया यथार्थ जो अपनी जिद, जुनून और जज्बात से नित्यप्रति अपने अनुभव के कोटेशन रच कर सबको प्रेषित करते हैं, पिछले 5 वर्षों से लिखकर वे अभी तक 2100 कोटेशन लिख चुके हैं, जिसकी द्विभाषा और तीन भाषा में प्रकाशित होकर गोल्डन वर्ड बुक रिकार्ड में दर्ज हो चुकी, अपने सारगर्भित उद्बोधन में सफल जीवन जीने के 17 सूत्र भी बताएं। अपने स्वभाव में इन सात शब्दों को अपनाने सजग, सहज, सरल, सहनशील, संवेदनशील, संघर्षशील और संत प्रवृति की बात कही। कार्यक्रम में अरविंद जबलेकर ने संस्था के बारे में जानकारी दी और सचिव मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस सुनहरे अवसर पर 88 वर्षीय आय आर कुमार की पुस्तक संघर्ष स्मारिका का विमोचन किया गया। पुस्तक में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की स्पष्ट झलक देखने को हरेक व्यक्ति को मिली। सभी सम्मानीय लेखकों को केसरिया दुपट्‌टा और शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हिंदी परिवार के हरेराम वाजपेयी ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारे लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE