चित्तौड़गढ़। देश के कई क्षेत्रों में साधु-संतों के विहार, आहार व आवास के समय असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के कई मामले सामने आने को लेकर चित्तौड़गढ़ विहिप अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर ऐसी घटनाओं की गंभीरत को देखते हुए इसके कारण, निवारण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बना कर उनके सुझावों के आधार पर कार्ययोजना बनाने व तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग की।
उन्होंने अपने पत्र में हाल ही में 27 मई, 2024 सोमवार को घटित गुजरात के भरूच-देरोल मार्ग पर की घटना का हवाला देते हुए बताया कि ऐसी घटनाओं को सभ्य समाज और सरकार, प्रशासन के ऊपर कलंक के साथ में चुनौती भी बताया। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र को सही दिशा देने का प्रयास कर रहे साधु-संतों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं से जनमानस उद्वेलित है। ऐसी घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए इनके निदान की एक कार्य योजना तैयार कराने साथ ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की ताकि अपराधियों में डर व समाज में विश्वास पैदा हो।