BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2024, 5:22 pm
NEWS : धूमधाम से मनाई न्याय की मूर्ति लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की जयंती, वाहन रैली, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। धनगर समाज की मार्गदर्शिका, सनातन की रक्षक, न्याय की मूर्ति लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की 299वीं जयंती जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई गई।
जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता गोपाल सागर चामटीखेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को जयंती के उपलक्ष में प्रातः 8 बजे गोपाल गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया। इसके पश्चात् समाज के लोगों द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया जो इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्री चौराहा, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, चन्द्रलोक सिनेमा, पन्नाधाय बस स्टेण्ड, सेतुमार्ग होते हुए अहिल्या देवी सर्किल पहुँची जहाँ दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात रैली श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय पहुँची जहाँ ब्लड बैंक परिसर में समाज के युवाओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रतनलाल कांटी, प्रदेश संयोजक गणेशलाल सांखला, प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन गुजेला, जिला अध्यक्ष श्रवण चौहान सावा आदि ने माता अहिल्या देवी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारम्भ कराया व रक्तवीर युवाओं का दुपट्टा ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट व अतिथिगण जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत, रघु शर्मा, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह रूद, गौरव त्यगा ने रक्तवीर व समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया व समाजजनों को सामाजिक सरोकार के कार्य करने पर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी के गोपाल लाल चौहान बड़ोदिया, पूरणमल पूर्बिया, उपाध्यक्ष भेरूलाल डागरा का खेड़ा, ख्यालीलाल, युवा अध्यक्ष मदन चौहान, रतनलाल, भूरालाल घोसुण्डा, छगनलाल, रोशनलाल पाण्डोली, भेरूलाल चौथपुरा, मुकेश चामटीखेड़ा, भेरूलाल पार्षद कपासन, पुखराज, नारायणलाल, नंदलाल, सुरेश सांकड़ों का खेड़ा, देवीलाल, मोहनलाल खारखंदा, सुरेशचन्द्र, राजू देवड़ा पीराणा, हीरालाल, अम्बालाल, लालजी रानीखेड़ा, लालुराम, रमेशचन्द्र नयाखेड़ा, शंकरलाल, रतनलाल, नारायणलाल अमराजी का खेड़ा, मदनलाल, अनिल बावलास, मोहनलाल, राजूलाल, जवाहरमल, प्रहलाद, रतन सावा, नारायणलाल, राधेश्याम कांटी, राजू, रमेश, नंदलाल मोखमपुरा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE