चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि वर्तमान समय प्रदूषण इतना विकराल रूप ले चुका है कि हर एक को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेवारी समझने की जरूरत है। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए जहां पर भी खाली जगह मिले वहां पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़े।
उन्होंने कहा कि अगर जीवन में खुशी जाते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए बरसात के समय हर एक व्यक्ति कम से कम एक पीपल का वृक्ष लगे तो वह पर्यावरण संरक्षण के कार्य में बहुत बड़ा योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने से मानव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, हमारा शरीर पृथ्वी जल वायु अग्नि और आकाश इन पांच तत्वों से मिलकर बना है। हम प्रकृति को दूषित करके अपने ही शरीर को खराब कर रहे हैं जंगल काटने से गर्मी बढ़ती जा रही है पर्यावरण प्रदूषण होता जा रहा है । उन्होंने बताया कि प्रकृति के साथ-साथ मां के प्रदूषण को भी खत्म करने की जरूरत है। इसलिए आज के दिन सभी संकल्प ले कि हम अपने घर में एक वृक्ष अवश्य लगे और उसकी देखभाल भी करें जिससे आसपास के वातावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में हमारा महत्व पूर्ण योगदान हो। पर्यावरण के लिए लाभदायक होगा घर में ही पेड़ पौधे लगाकर आसपास के वातावरण को सुंदर बना सकते हैं जिससे हमारे आसपास हरियाली होगी और हमारा जीवन खुशहाल होगा। इसके पश्चात सभी ने आने वाले बरसात में एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।