नीमच --देशभर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबधित राष्ट्रीय संघर्ष समिति का स्थापना दिवस 6 जून को है। इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संघर्ष समिति की ओर से प्राप्त कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबंधित राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें संगठन विस्तार हेतु कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम चयनित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजना मुख्य विषय था । वृक्षारोपण पश्चात दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संरक्षक घीसालाल सुराह,अध्यक्ष मूल संगठन शंभाजीराव जाधव ,अध्यक्ष जिला संघर्ष समिति डां बृजेंद्र प्रसाद शर्मा , सचिव हिम्मत सिंह जैन, रामप्रसाद नागदा, बालकृष्ण पांडे उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मोहम्मद इलियास कुरेशी ने दी।