BREAKING NEWS
खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 11:00 am
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने डॉक्टर मेघवाल व नर्सिंग अधीक्षक कमाली के सेवानिवृति के अवसर पर की सम्मान समारोह में शिरकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। नगर के इशक्काबाद में बड़ोली माधोसिंह रोड़ पर स्थित मेघवाल समाज के छात्रावास में रविवार को आयोजित सेवानिवृति सम्मान समारोह में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पहुंचकर जिला चिकित्सालय,निंबाहेड़ा में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए डॉ. बी.आर.मेघवाल और जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए नंदलाल कमाली को सफल राजकीय सेवा सम्पूर्ण करने हेतु बधाई दी और आगामी जीवन समाजसेवा और परिवारजन के साथ खुशहाल बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री आंजना के उक्त कार्यक्रम में पहुंचने पर मेघवाल समाज के प्रबुद्धजनों ने उन्हे साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवम् पूर्व प्रधान गोपाल लाल आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, ज़िला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के कोषाध्यक्ष एवम् पालिका पार्षद मनोज पारख इत्यादि मंचासीन थे।
पूर्व मंत्री आंजना ने मेघवाल समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ बी आर मेघवाल एवं नंदलाल कमाली ने अपने राजकीय सेवा काल के दौरान सराहनीय सेवाएं देकर अपने समाज का नाम रोशन किया है। मैं उपस्थित सभी मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिकों से आह्वान करता हूं कि अपने बच्चों को अच्छा पढ़ादृलिखा कर इस काबिल बनाएं ताकि वह भी अपनी काबिलियत के दम पर उच्च पदों पर पहुंचकर उच्चतम सेवाएं प्रदान कर मेघवाल समाज का नाम रोशन करें।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में इंजीनियर हजारीलाल मेघवाल, मेघवाल समाज छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष, शंभुलाल मेघवाल, गंगाराम मेघवाल कल्याणपुरा, गंगाराम मेघवाल फलवा, गोपीलाल मेघवाल, नारायण लाल मेघवाल, उदयलाल मेगवाल श्रीराम जी की खेड़ी, रामलाल मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, कंवर लाल मेघवाल, राधेश्याम कमाली, पालिका पार्षद मुकेश कुमार मेघवाल, गोविन्द मेघवाल, रतन लाल मेघवाल, रविन्द्र कुमार मेघवाल , रामचंद्र बामनिया, मांगीलाल मेघवाल, माधवलाल मेघवाल भुवाखेड़ा, डॉक्टर दिनेश मेघवाल, डॉक्टर अशोक मेगवाल, डॉक्टर पूरन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जन,जनप्रतिनिधि गण,महिलाएं, युवा, बालक बालिकाएं, ईष्ट मित्रगण, शुभचिंतक गण, चिकित्सालय के स्टॉफकर्मी गण मीडियाकर्मी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का समारोह संचालन रामेश्वर लाल मेघवाल ने किया।

इस अवसर पर यहां आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में सफ़ल रहे मेघवाल समाज के होनहार बच्चों को भी  सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE