नीमच। जिले की उचेड गौशाला समिति ने सोनगरा गौशाला के लिए ट्रैक्टर ट्रेक्टर प्रदान किया है।नीमच जिले के मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव उचेड में स्थित श्री कृष्ण केसरियानाथ गौशाला को गौशाला समिति द्वारा आज एक और नई सोगात दी गई। गौशाला अध्यक्ष विक्रम सिंह सोनगरा ने बताया कि लंबे समय से संसाधनों की वजह से गौशाला में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे भूसा,हरा चारा लाना, चारागाह की भूमि पर गायों के लिए हरा चारा बोने के लिए हकाई जुताई करना, गौ समाधि तक मृत गौ वंश को ले जाना, ऐसी कई छोटी-मोटी समस्या का सामना गौशाला समिति को करना पड़ रहा था। संसाधन नहीं होने की वजह से गौशाला में एक कमी सी महसूस की जा रही थी।इसी कमी को दूर करने के लिए गौशाला समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि गौशाला में एक ट्रेक्टर की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर हरियाली अमावस के पावनपर्व पर गौशाला समिति के अध्यक्ष सचिव व समिति के सदस्यों ने गौशाला के लिए एक ट्रैक्टर खरीद कर गौशाला को दिया है। जिससे अब गौशाला मे वाहन संबंधित आने वाली समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।