BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 1:32 pm
BIG NEWS : मंत्री राजपूत बोले-पटवारी के लिए संकट खड़ा कर गए कमलनाथ, कहा- कार्यकारिणी में हजारों महामंत्री-उपाध्यक्ष, कांग्रेसी परिचय देने तक में शर्माते हैं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बने करीब सात महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके बावजूद वे प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तंज कसा है।


भोपाल में मंत्री राजपूत ने कहा- जीतू पटवारी कार्यकारिणी इस कारण नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि उनके लिए बहुत बड़ा संकट पुराने अध्यक्ष खड़ा कर गए हैं। जीतू पटवारी स्वयं कार्यकारिणी में रहे हैं, उस समय 15-20 महामंत्री होते थे। अब वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में हजारों महामंत्री हैं।


कार्यकारिणी में 4 हजार उपाध्यक्ष, 5 हजार सेक्रेटरी
मंत्री राजपूत ने कहा- एमपी कांग्रेस की कार्यकारिणी में 4000 उपाध्यक्ष और 5000 सेक्रेटरी हैं। ऐसी स्थिति में हजारों तो पदाधिकारी हैं। जीतू पटवारी अगर एक को नहीं बनाएंगे तो सौ लोग नाराज हो जाएंगे। यह संकट शायद उनके दिमाग में चल रहा है, इसलिए कार्यकारिणी नहीं बन पा रही है।


राजपूत ने कहा- गली-गली, चौराहे-चौराहे पर कांग्रेस के महामंत्री हैं। अब अधिकारियों को कार्ड देने में कांग्रेस के महामंत्री, उपाध्यक्षों को शर्म आती है। हमारे सागर में ही 100 उपाध्यक्ष हैं। हम पूछते हैं आप क्या हो? तो वे बताते हैं कि हम महामंत्री हैं, हम कहते हैं कि आपने बताया क्यों नहीं? वे कहते हैं हमें शर्म आती है। अब जीतू पटवारी के सामने यह संकट है कि किसका नाम काटें और किसका जोडे़ं, यह संकट उनको हो रहा है।


दिसंबर में पटवारी को मिली थी एमपी कांग्रेस की कमान
पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद एमपी कांग्रेस की कमान कमलनाथ से लेकर जीतू पटवारी को दी गई थी। विधानसभा चुनाव में एमपी की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को मात्र 66 सीटें और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती थी।


पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के साथ ही उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया था। सात महीने बीतने के बाद भी पटवारी की टीम नहीं बन पाई है।


लोकसभा चुनाव भी बिना टीम के लड़ा
जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव भी बिना टीम के ही लड़ा था। पटवारी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बना पाए। अध्यक्ष बनने के बाद से वे करीब आठ-दस बार यह कह चुके हैं कि कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द सामने आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE