मनासा। पाली जिले के सुकड़ी नदी की रपट पर करते समय एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई जो 200 मीटर तक घसीटती हुई झाड़ियों में जाकर अटक गई। घटना शुक्रवार रात की है। कार में सवार परिवार पति पत्नी और तीन बेटियां मनासा के निवासी हैं ।जो किसी कार्य से राजस्थान के जोधपुर जिले के आसोप गांव जा रहे थे ।देर रात घटना की जानकारी मिलते ही सोजत तहसीलदार, डॉक्टर दिलीप सिंह और सोजत रोड थाना अधिकारी जबरसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से समय रहते पूरे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और देर रात पांचूंड़ा गांव में ठहराया गया ।सभी को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बार फिर बड़ी घटना होंने से टल गई।नहीं तो पूरा परिवार मौत के मुंह में समा जाता ।घटना में मनासा निवासी विनोद कुमार झंवर इनकी पत्नी वंदना झंवर बेटी श्रुति झंवर ,सुहानी झंवर,नंदिनी झंवर ये सभी लोग नीमच, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।शनिवार को निजी साधन से मनासा के लिए रवाना किया।
