चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने अभय दास जी महाराज को ऊपरना व साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। महाराज जी ने बताया कि उनका ब्रह्माकुमारी संस्था से घनिष्ठ संबंध है वह सेवा केंद्र पर आते जाते हैं और ब्रह्मकुमारी बहनों का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने सभी ब्रह्मकुमारी बहनों को ऊपरना पहना कर सम्मान भी किया। आशा दीदी ने उनको सेवा केंद्र पर आने का निमंत्रण भी दिया।