मनासा। मंगलवार दोपहर मनासा नगर के धनोतिया कालोनी में मकान के अंदर बने पानी के होद में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई।
दरअसल सिंगोली थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक रुद्र प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ मनासा के धनोतिया कालोनी में एक मकान में सालों से रह रहे हैं। वहीं दोपहर 12.00 बजे करीब होद का ढक्कन खुल्ला होने से खेलता हुआ 3 वर्षीय बालक देवराज पिता रुद्रप्रताप सिंह होद के अंदर गिर गया। जानकारी मिलते ही परिजन और आस-पड़ोस के लोगों ने समय रहते बालक को पानी के होद से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उक्त बालक को मृत घोषित किया ।अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई।