मंदसौर। जैन संत श्री पियुषविजयजी म.सा. का मंगलवार को चन्द्रपुरा मेन रोड़ स्थित श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम में देवलोक गमन हो गया। संत के देवलोकगमन पर आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम ट्रस्ट व जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के द्वारा संतश्री की चकडोल यात्रा निकाली गई। चकडोल यात्रा आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ नई पुलिया, धानमण्डी, घण्टाघर, कालिदास मार्ग, नेहरू बस स्टैंड, कैलाश मार्ग होते हुए मुक्तिधाम स्थल पर पहुंची। यहां अग्नि संस्कार की बोली लेने वाले लाभार्थी परिवार धीरेन्द्र कुमार नटवरलालजी गांधी व्होरा गुजरात ने संतश्री की देह को अग्नि को समर्पित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुजरात व स्थानीय भक्त व शामिल हुए। संतश्री के कालधर्म के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मालुजन आर्यरक्षित सूरी जैन तीर्थ धाम पर एकत्रित हुए। दिवंगत संत का चातुर्मास यहीं हो रहा था। देवलोकगमन के बाद मूर्तिपूजक आम्नाय की परंपरानुसार अग्नि संस्कार सहित कई बोलियां यहां लगाई गई। जिसका धर्म लाभ कई परिवारों द्वारा लिया गया। अग्नि संस्कार का धर्मलाभ धीरेन्द्रकुमार नटवरलालजी गांधी व्होरा गुजरात ने लिया।