BREAKING NEWS
NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 7:51 pm
KHABAR : प्रदेश की राजधानी भोपाल में वक्फ बोर्ड प्रदेशाध्यक्ष से नीमच कमेटी के पदाधिकारियों ने की जमीनों को लेकर चर्चा, कार्यशाला में की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार को वक्फ बोर्ड के द्वारा एक दिवसीय आयोजित कार्यशाला में नीमच जिला वक्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष फिरोज पठान, उपाध्यक्ष मो. शकील कुरैशी, सचिव सादिक हुसैन भी शामिल हुए। जहां पर आयोजित कार्यशाला के बाद वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सनवर पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान से वक्फ बोर्ड नीमच कमेटी के पदाधिकारियों ने भेट कर नीमच में नीमच जिले भर में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने और उनको सुरक्षित रखने को लेकर चर्चा की गई। इसी के साथ नीमच जिले में आगामी दिनों में वक्फ बोर्ड कमेटी नीमच के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। 

वक्फ बोर्ड कमेटी नीमच के जिला अध्यक्ष फिरोज पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में वक्फ बोर्ड भोपाल के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है जिसमें उनको बोर्ड के अधीन आने वालो संपत्तियों के बारे में जानकारियां दी गई है इसी के साथ कार्यक्रम के समापन के बाद वक्फ बोर्ड प्रदेशाध्यक्ष हाजी सनवर पटेल से नीमच कमेटी ने मुलाकात कर उनसे चर्चा की गई की नीमच जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और उस पर हुए अवैध कब्जे जल्द हटाने की बात कही गई जिस पर वक्फ बोर्ड प्रदेशाध्यक्ष हाजी सनवर पटेल ने कहा कि वक्फ बोर्ड इस पर कड़ी कार्रवाई कर उन संपत्तियां पर हुए अवैध कब्जे को जिला एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हटाया जाएगा और उनको सुरक्षित रखा जाएगा जल्द ही इसको लेकर वह नीमच का दौरा करेगे। उक्त जानकारी वक्फ बोर्ड नीमच जिला कमेटी के मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE