चित्तौड़गढ़। राष्ट्र सेविका समिति अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं अर्बन बैंक एमडी वंदना वजीरानी व मोहन वजीरानी, दुर्गा वाहिनी क्षेत्र संयोजिका लता पांड्या एवं मान्य पांड्या ने संत अभयदास महाराज को रक्षा सूत्र बांध आशीर्वाद लिया।
उन्होंने महिला संघटन कार्य पर चर्चा की। इस मौके पर संत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ नारी शक्ति का सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान निश्चित ही सराहनीय है। उन्होंने राष्ट्र सेवा और जन जागरण में महिलाओं की अहम भूमिका से क्रांतिकारी परिवर्तन की आशा व्यक्त की।