मंदसौर। आज दिनांक 21अगस्त 2024 को एयू बैंक शाखा मंदसौर के द्वारा सी एम राइज विद्यालय साबाखेड़ा में प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए इस अवसर पर शाखा के प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम आवश्यकता वाले बच्चों को एयू बैंक की ओर से निशुल्क स्कूल बैग वितरित कर रहे है इस अवसर पर बैंक स्टाफ के सहायक प्रबंधक दिशांक तिवारी, गोकुल लोहार, चेतन खारोल, अब्दुल शब्बीर ,संजय सिंह ,दीपक नीमे और राहुल उपस्थित थे । सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह डाबी ने बताया कि हमारे विद्यालय में पधार कर बच्चो का उत्साह वर्धन किया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद ।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाद्यापक रतनलाल चौहान ने किया और आभार एम एस प्रधानाध्यापक रजनी जाटव ने माना।कार्यक्रम के सूत्रधार भाई गोकुल लोहार रहे ।