मनासा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में हुई ड्रोन सर्वे में अनियमिता और गड़बड़ी को लेकर ग्राम पंचायत आंतरी माताजी के ग्रामीण जन पंचायत भवन के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
ग्रामीणों का कहना है मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में ड्रोन सर्वे हुआ लेकिन पटवारी के लापरवाही के चलते हमारे बने बनाए मकान और भूखंड शासकीय जमीन में दर्शा दिए गए जबकि सालो से उस जमीन पर रहते आ रहे है। वही मदन धनगर ने बताया कि हमारे 2200 स्वायर फिट की बनी हुई छत को 1200 फिट में कनवर्ड कर बाकी की छत को शासकीय जमीन में दिखा दिया गया। ऐसे कई ओर ग्रामीण जन है जिनके सालों से रह रहे मकान को शासकीय जमीन बता दिया गया। मामले में संबंधित अधिकारी पटवारी विधायक कलेक्टर एसडीएम को आवेदन दे चुके हैं।