मनासा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा जी एवं उनकी शिक्षा नगरी उज्जैन सांदीपन आश्रम में 26 अगस्त को मनेगी जन्मअष्टमी.! सनातन धर्म में सूर्याेदय के साथ ही दिन की शुरूवात होती है, एवं सूर्यास्त के साथ दिन समाप्त हो जाता है.! सनातन धर्म में पंचांग की गणना भी सूर्याेदय से ही शुरू होती है, इसलिए अधिकतर विद्वान सभी त्योहारो को उदय तिथि से ही मानने की सलाह देते हैं.! किंतु कुछ त्योहारों में समय को प्रधानता दी गई है, श्री कृष्ण जन्माष्टमी को भी कुछ विद्वान उदया तिथि से मनाते हैं.! तो कुछ रात्रि 12रू00 बजे से, या कुछ लोग जिस दिन रोहिणी नक्षत्र आता है उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी मानते हैं.! इसलिए दो-दो जन्माष्टमी हो जाती हैं, किंतु इस बार इतना अच्छा संयोग बना है की 26 अगस्त 2024 सोमवार को प्रातः 3.40 से अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी, जो रात्रि में 2.15 बजे तक रहेगी, वहीं रोहणी नक्षत्र भी इस बार 26 को ही दिन में लग जाएगा.! अर्थात इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी केवल 26 नवंबर 2024 सोमवार को ही है, श्रीधरी, सिद्ध विजय, निर्णय सागर आदि सभी पंचांग तथा कैलेंडर में जन्माष्टमी केवल 26 को ही बतायी गयी है, वहीं बात करे 27 अगस्त की तो सिर्फ उज्जैन महाकाल पंचांग में 27 अगस्त 2024 मंगलवार को महज एक घड़ी अर्थात 24 मिनट की जन्माष्टमी बतायी गयी हे.! इसलिए 26 को ही श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मनाना सर्वाेत्तम हे.! क्यों की 27 को नवमी तिथि लग जाएगी इसलिए 27 को अष्टमी मनाना धर्म शास्त्र के अनुसार गलत हे.!
श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार हे, जिसे भारत ही नहीं विदेशो में भी बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाते हैं.! कृष्ण भक्त दिनभर व्रत या उपवास रखकर भगवान का पूजन एवं भजन कीर्तन करते हैं.! दैनिक जीवन में किसी सामान्य व्यक्ति का जन्म दीन उसके जन्म दिनांक से हटकर मनाओ तो वो भी बुरा मान जाएगा, तो फिर अनगिनत श्री कृष्ण भक्तों की भावना कितनी आहत होती होगी जब उनके आराध्य प्रभुः का जन्म दिवस तय दिनांक से हटकर मनाते होंगे, सारे देश से अलग, ऐसे में हम ना जाने क्यों धर्म को अपने हिसाब से चलाने का प्रयास करते हे, और जबरन अपने निर्णय सारे शहर पर थोपते हे जो की पूर्ण रूप से गलत हे, हर त्यौहार को जबरन डबल मनाने की एक अलग ही परम्परा चल रही हे, किसी को तो पहल करना होगी इस गलत परम्परा के विरोध की, आज परशुराम सेना सकल ब्राम्हण समाज मनासा इस गलत परम्परा का विरोध करती हे.! और यह घोषणा करती हे की इस बार मनासा नगर में श्री कृष्ण जन्म अष्टमी 26 अगस्त 2024 सोमवार को ही मनेगी.!