नीमच। शहर में मुस्लिम समाज द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी नगर में महंत रामगिरी महाराज द्वारा दिए गए कथित बयान की मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करता है। उनके बयान से मुस्लिम समाज आहत है। ज्ञापन देते समय शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब, गुलाम रसूल पठान अध्यक्ष मुस्लिम इंतजामिया कमेटी, अशफाक मुल्तानी, इकबाल, इलियास कुरेशी, सलीम गुडलक, जावेद दुर्रानी गोलू कुरेशी, शहर की मस्जिदों के इमाम और मुस्लिम समाज के सदस्य मौजूद रहे।