नीमच। मानवता को शर्मसार करने वाली ये तस्वीर इस बात की गवाह है कि लोग मरने के बाद सुकून से अपनी आखिरी मंजिल पर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। नीमच जिले के जावद तहसील से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक शवयात्रा के दौरान लोगों को शव शमशान ले जाने के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि शमशान जाने के रास्ते पर करीब 4 फीट तक पानी भरा है।
