मंदसौर। आयुष विभाग मंदसौर द्वारा दिनांक 24.08.24 शनिवार को शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय 500 क्वार्टर रेवास देवड़ा रोड पर निशुल्क सर्व रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ कमलेश धनोतिया द्वारा जानकारी दी गई कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जोड़ो का दर्द,गठिया, सर्वाइकल एवं लम्बर स्पोंडायलोसिस, अस्थमा, एलर्जी, चर्म रोग, लकवा, कमर दर्द, उदर रोग, पाइल्स, फिशर, फिस्टूला ( क्षार सूत्र पद्धति द्वारा ऑपरेशन सुविधा), मधुमेह, एडी दर्द,कॉर्न (अग्नि कर्म द्वारा उपचार), उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, माहवारी सम्बन्धी अनियमितता, ओवेरियन सिस्ट, फाइब्रॉयड, पी. सी. ओ. डी, श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) आदि रोगों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। इस शिविर में ब्लड प्रेशर तथा हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की जाएगी। अतः डॉ कमलेश धनोतिया द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में चिकित्सा शिविर का लाभ लें।