मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर द्वारा बताया कि जनपद पंचायत ग्रामीण क्षैत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मृत मवेशियों की हड्डियों का ठेका वर्ष 2024-25 लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 31 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवदेनकर्ता 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे नीलामी में भाग ले सकेगें। 50 हजार रूपये की आर्नेस्ट मनी जमा कराने वाले व्यक्ति को ही बोली में शामिल किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत मंदसौर में सम्पर्क कर सकते है।