भोपाल। जन्माष्टमी पर सोमवार को समूचा शहर कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर दिखाई देने लगा है। सुबह से ही घरों व मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाने के साथ उनका अभिषेक, पूजन आदि का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मंदिरों में विशेष पूजन हो रही है। रात 12 बजे घरों व मंदिरों में भगवान की जन्मोत्सव आरती के स्वर गुंजायमान होंगे।
भगवान चांदी के झूले में झूलेंगे और देवकी बन महिलाएं बधाई गीत गाएंगी। श्रीजी मंदिर से निकलने वाली पालकी यात्र के मार्ग में 21 चौराहों पर गोविंदा टोलियां माखन मटकी फोड़ेंगी। मंगलवार को भगवान का नामकरण और कुंडली बनाने की रस्म होगी।