BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 3:00 pm
KHABAR : कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के राजा मानवेंद्र सिंह का लाल माटी की धरा सरवानियां में आगमन, श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर के प्रथम महाराज स्वर्गीय श्री मोखमसिंह जी राणावत की धरती सरवानियां महाराज सोमवार को हिंदुआ शेर श्री महाराणा प्रताप के शोर्य और पराक्रम के तप से मुसला धार बारिश के बावजूद गरम थी। अवसर था राणा प्रताप की चेतक पर सवार प्रतिमा अनावरण का। एक तरफ़ मेवाड़ वीर सिरोमणी श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हो रहा था तो दूसरी तरफ़ आसमान से देवी देवताओं ने फूल की जगह अमृत की बुंदों से अनावरण का बहुमान किया। जैसे ही अश्वारुढ़ महाराणा प्रताप की  प्रतिमा से पर्दा उठा तो श्री महाराणा प्रताप के जय घोष ने सरवानिया महाराज की धरती और गगन को राणा प्रताप के पराक्रम की चुनर से उनके वंशजों ने धानी धानी कर दिया और इसी के साथ सरवानियां की पहचान में अब राणा प्रताप का नाम भी शामिल हो गया।


जन्माष्टमी, मथुरा के राजा को शहर में इनका मिला साथ।
यह भी अजीब संयोग उपस्थिति हुआ कि अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजा साहब मथुरा आदरणीय ठाकुर मानवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्षता चन्द्रवीर सिंह नमाणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप स्मारक अभियान, विशिष्ट अतिथि जावद विधायक पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, महाराजा सा. कृष्णराज सिंह राणावत ठि. सरवानिया महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर भाजपा अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, नगर परिषद के सम्मत पार्षदगण, करणी सेना परिवार जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह रूपपुरा, राष्ट्रीय करणी सेना जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बवाल, क्षत्रिय राजपूत महासभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह, आस पास के सभी ठिकानों के सरदार एवं शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था की  कार्यकारिणी की तरफ़ से चतुरसिंह, भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़, मंथन पंचोली, रविंद्र सिंह, लवीश चित्तौड़ा और नमन सिंह राजावत, लक्ष्मण सिंह, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, मयंक प्रताप सिंह, करण प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह थे। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सरवानिया महाराज और राणावत परिवार सरवानिया महाराज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।


देश में पांच सो प्रतिमाओं का लक्ष्य, 22 स्थापित, तेरहवीं का अनावरण।
रॉयल ग्रामीण विकास समिति, बूंदी द्वारा महाराणा प्रताप स्मारक अभियान चलाया जा रहा है जों पूरे देश में महाराणा प्रताप की 500 प्रतिमाएं स्थापित कर रही है , अब तक देश के छह राज्य राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र में 22 प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी है, जिनमे से प्रतिमा संख्या 13 का अनावरण आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरवानिया महाराज में किया गया।


बारह ज्योतिर्लिंगों पर राणा प्रताप के स्मारक बनेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा पूरे भारत वर्ष में महाराणा प्रताप और सभी महापुरुषों के 100 स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है,उनमें से 12 स्मारकों का निर्माण भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों पर किया जाएगा । इन स्मारकों में से प्रथम स्मारक का निर्माण महाराणा प्रताप समाधि स्थल चावंड उदयपुर में किया जाएगा तथा महाराणा प्रताप की जन्मस्थली कुंभलगढ़ पर 151 फीट की प्रतिमा की स्थापित की जाएगी। अभी संस्था द्वारा हर महीने देशभर में कहीं न कहीं 2 प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है।

संस्था मात्र 11 हजार रुपए में अश्वारुढ़ प्रतिमा प्रदान करतीं हैं।
संस्था द्वारा हर महीने ड्रॉ के माध्यम से 2 भाग्यशाली भक्तों को मात्र 11,000 / में महाराणा प्रताप की 12 फीट ऊंची, अश्वारूढ़, 3100 किलो की प्रतिमा प्रदान की जाती है, इस महीने ड्रॉ के माध्यम से प्रतिमा प्राप्त करने वाले 2 भाग्यशाली भक्त राकेश सिंह, जौनपुर, उत्तरप्रदेश और क्षत्रिय राजपूत संघठन, रायगढ़, छत्तीसगढ़ है।


राजमहल में स्वागत तो डोम में आयोजन
शहर के राजमहल रावले में महाराज श्री कृष्णराज सिंह राणावत ने राणावत परिवार सहित महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण अवसर पर पधारे राजपूत सरदारों का स्वागत अभिनन्दन किया। इसके साथ ही आयोजन नगर परिषद भवन के समीप स्थित डोम में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE