नीमच। बिजली कम्पनी के स्मार्ट मीटर के कमाल ने शहर की जनता को परेशान कर दिया है। शहर के जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, वहां पिछले बिलों की तुलना में 2 से 3 गुना अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं, जिन्हें देख विद्युत उपभोक्ता भी बोलने लगे हैं कि ये स्मार्ट नहीं वसूली मीटर है। आज भारी भरकम बिल के विरोध में आज दोपहर 2.30 बजे फोर जीरो चौराहा पर जन-जन एकत्रित हुआ है। कांग्रेस नेता तरूण बाहेती के नेतृत्व में ये आक्रोशित लोग स्मार्ट मीटर का विरोध दर्ज करा रहे हैं। कुछ ही देर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
