BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 12:59 pm
BIG NEWS : डीजीपी और पीएस के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव, अमित शाह के साथ नक्सल समस्या पर होगी मीटिंग, 6 राज्यों के सीएम होंगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज दिल्ली में हैं। सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम की नक्सल समस्या उन्मूलन पर मीटिंग होगी। रविवार रात को ही सीएम डॉ मोहन यादव डीजीपी सुधीर सक्सेना और पीएस टू सीएम संजय शुक्ला के साथ ही दिल्ली पहुंच गए थे।


6 राज्यों के सीएम होंगे शामिल
हाल ही में रायपुर में एक बैठक में शाह ने कहा था- हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है।


राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है गृह मंत्रालय
नक्सलियों के खिलाफ गृह मंत्रालय राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग रोकी गई, वैसे ही नक्सलियों को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में साल 2010 के मुकाबले 2023 में नक्सल हिंसा में 72 प्रतिशत और हत्याओं में 86 प्रतिशत कमी आई है। इस साल देश में 202 नक्सली मारे गए हैं। 2024 के शुरूआती 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 38 रह गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE