BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 3:32 pm
BIG NEWS : राजधानी में चल रही थी नशे की फैक्ट्री, अब तक सो रही थी मध्यप्रदेश पुलिस, 1800 करोड रुपए की ड्रग जप्त करने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दी एजेंसियों को बधाई, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में घुसकर करीब 1800 करोड रुपए कीमत की ड्रग्स जप्त करने की कार्रवाई करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुजरात पुलिस तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बधाई दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश की राजधानी में शासन की नाक के नीचे विगत 6 माह से एक फैक्ट्री में ड्रग्स बनाकर सप्लाई की जा रही थी और मध्य प्रदेश पुलिस को कोई भनक तक नहीं लगी थी। 

सिंह ने आरोप लगाया कि दरअसल मध्य प्रदेश की पुलिस का अपराधियों को खुला संरक्षण है । पुलिस की मिलीभगत से पूरे प्रदेश में ड्रग माफिया से लेकर शराब माफिया तक फल फूल रहे हैं । हफ्ता वसूली एक संगठित अपराध में तब्दील हो गई है ।भोपाल के मेनिट में पढ़ने वाले आदित्य सुहाने की आत्महत्या के मामले में उसके परिजनों ने कॉलेज में ड्रग तस्करी की आशंका जताई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने  कहा कि गुजरात पुलिस की एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यदि जाल बिछाकर यह छापामारी नहीं करते तो मध्यप्रदेश पुलिस ऐसे जघन्य अपराधों से बेखबर थी। अफीम गांजे की तस्करी आज पुराने दौर की बात हो गई है । अब तो अत्याधुनिक ड्रग्स की तस्करी का मध्य प्रदेश केंद्र बनते जा रहा है। करीब 1800 करोड रुपए की ड्रग्स के मामले में दो सरगनाओ के साथ जो तीसरे व्यक्ति मंदसौर का हरीश आंजना पकड़ा है वह भाजपा के एक वरिष्ठतम नेता से जुड़ा है । इस नेता का सरकार से सीधा संबंध है ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा है कि गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स ब्यूरो को इस सफलता पर बधाई देने के साथ-साथ मध्यप्रदेश पुलिस के संरक्षण में प्रदेश के लाखों नौजवानों का जीवन बर्बाद करने वाले ड्रग तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए ।प्रदेश के नौजवानों को शैक्षणिक परिसर से लेकर चौक बाजारों में सभी तरह के नशे के पदार्थ आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं । सैकड़ों करोड़ की कीमत वाली ड्रग भोपाल में पकड़ी गई तब भोपाल की पुलिस क्या कर रही थी? भोपाल पुलिस आयुक्त सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों पर इस मामले में जांच बिठाई जानी चाहिए। भोपाल की पुलिस इतनी बड़ी तस्करी से कैसे  अनजान रह सकती है। खुफिया तंत्र की यह नाकामयाबी पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE