BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 2:31 pm
BIG NEWS : हरियाणा में बीजेपी को बहुमत पर सीएम मोहन बोले, ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, राहुल गांधी के फेल होने का था, कांग्रेस प्रवक्ता कहा- हिटलरशाही का अंत हुआ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बीजेपी नेताओं ने जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त की खबर के बाद भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। पीसीसी के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित शर्मा ने स्टॉल लगाकर लोगों को खुद जलेबी बनाकर खिलाई।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। दो राज्यों के चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है। हरियाणा में एतिहासिक बहुमत मिला है। जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है। हरियाणा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। अमित शाह की कुशल रणनीति और जेपी नड्डा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हरियाणा में जनता ने आशीर्वाद देकर तय कर दिया कि आज भारत का विश्वास मोदी जी पर है। जम्मू कश्मीर में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।


सीएम बोले- ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, राहुल गांधी के फेल होने का था
हरियाणा में बीजेपी को तीसरी बार बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग् पर लिखा- हमें उम्मीद थी कि निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है। पीएम मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।


कांग्रेस प्रवक्ता बोले- आज हिटलरशाही का अंत हुआ
अमित शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर में 10 साल तक हिटलरशाही, तानाशाही और लोगों को तोड़ने की मंशा से मोदी जी सरकार चला रहे थे। आज उसका अंत हुआ है। राहुल गांधी ने लाल चौक पर कहा था- ये देश भाईचारे, एकता और संविधान से चलने वाला है। आज संविधान और उस भाईचारे की जीत है।


श्किसानों, पहलवानों को रोकने बीजेपी ने कीलें बिछाईश्
अमित शर्मा ने कहा- मोदी सरकार ने हरियाणा में महिला, किसान नौजवान और पहलवान को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी कीलें और हथियार लगाए थे। किसानों ने उसका जवाब दिया है। हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर की जलेबी सिक चुकी है। जलेबी की मिठास भाजपा के नेताओं ने जम्मू कश्मीर में चखी नहीं थी। वहां जनता को खट्टे बेर खिलाए थे।


कश्मीरी पंडित भी जलेबी से मुंह मीठा कर रहे
शर्मा ने कहा- आज जलेबी का दिन है। जम्मू कश्मीर की आवाम ने उस मिठास से लोकतंत्र को जागृत किया है। कांग्रेस परिवार और गठबंधन को मेंडेट दिया है। जो कश्मीरी पंडित पर राजनीति की जा रही थी। आज वो कश्मीरी पंडित भी मीठी जलेबी खा रहे हैं। ​​​​​​मप्र में दो सीटों पर उपचुनाव होना है। यहां भी जलेबी बंटेगा।


राहुल गांधी ने की थी जलेबी की तारीफ
दरअसल हरियाण चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी खाई थीं, साथ ही इसके स्वाद की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गोहाना की जलेबी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहुंचना चाहिए। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली के मंच से राहुल ने कहा था कि उन्होंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है। ऐसे में अगर ये जलेबी देश और विदेश में जाएगी, तो शायद इनकी दुकान फैक्ट्री में बदल जाए और हजारों लोगों को काम मिल जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE