BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 3:52 pm
BIG NEWS : डिप्टी सीएम के पुतले को पहनाई इंजेक्शन की माला, भोपाल में ड्रग्स कांड पर जगदीश देवड़ा को बर्खास्त करने यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बगरोदा पठार स्थित एक फैक्ट्री में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। जिसके बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। मामले में एक आरोपी की तस्वीरें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनका इस्तीफा मांग है। बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक पुतले पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की फोटो लगाकर गले में इंजेक्शन की माला पहनाकर प्रदर्शन किया।


जांच प्रभावित कर सकते हैं डिप्टी सीएम
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा- भोपाल में इतनी बड़ी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही थी और शासन-प्रशासन को खबर तक नहीं थी। गुजरात की पुलिस आकर कार्रवाई करती है। मप्र की भाजपा सरकार और पुलिस क्या कर रही है। ये स्पष्ट रूप से उजागर हो रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के चहेते कार्यकर्ता इस बिजनेस में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में ये पूरा व्यापार मप्र में फल-फूल रहा था। हम मांग हैं कि जगदीश देवड़ा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। क्योंकि, अगर वो उप मुख्यमंत्री बने रहे तो वे अपने चहेते लोगों को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर सकते हैं।


देवड़ा को पद से बर्खास्त करें सीएम
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री मोहन यादव को युवाओं के सामने यह स्पष्ट करना पडे़गा कि वो ड्रग्स माफियाओं के साथ हैं या मप्र के युवाओं के साथ हैं। उन्हें तत्काल जगदीश देवड़ा को तत्काल पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। जब तक जांच चल रही है उसकी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए देवड़ा जी का पद पर बने रहना सही नहीं हैं।


बीजेपी के कई कार्यकर्ता नशा के धंधे में लिप्त
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा- मप्र के युवाओं को ड्रग्स के दलदल में धकेलना भाजपा सरकार बंद करे। भाजपा के कई कार्यकर्ता पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त पाए गए हैं। भोपाल के गली-गली, मोहल्ले में शराब, ड्रग्स और तरह-तरह का नशा बिक रहा है। इस पर ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है।


डिप्टी सीएम के बयान पर भी कांग्रेस का पलटवार
डिप्टी सीएम ने कहा है कि फोटो किसी की किसी के साथ भी हो सकती है। उनका अपराधियों से कोई संबंध नहीं हैं। इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- एक तस्वीर होती तो किसी के भी साथ आ सकती है। लेकिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो आपके साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं गले लग रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ता को बचाने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। मप्र में इस पूरी जांच को देवड़ा जी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE