BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 3:08 pm
BIG REPORT : देर रात विदिशा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, चल समारोह में हुए शामिल, कहा- बुराई रूपी रावण को मारकर भगवान राम की अच्छाई को अपना लो, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात मध्य प्रदेश के विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने चल समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरों को परेशान करना और कष्ट देना ये रावण के रूप ही है। बुराई रूपी रावण को मार दो और भगवान राम की अच्छाई को अपना लो। वहीं उन्होंने कहा कि भले ही मैं दिल्ली चला गया हूं, लेकिन आप लोगों के दिल में बसता हूं।


मैं आप लोगों के दिल में बसता हूं- शिवराज सिंह
दशहरे पर शनिवार देर रात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे। जहां वे निकलने वाले ऐतिहासिक चल समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मैया से प्रार्थना करता हूं, ऐसी कृपा करें कि आपके जीवन में सुख समृद्धि रिद्धि सिद्धि आए। उन्होंने कहा कि भले ही मैं दिल्ली चला गया हूं परंतु मैं आप लोगों के दिल में बसता हूं और आप लोग मेरे दिल में बसे हो जैसे ही मुझे विदिशा से आमंत्रण दिया गया मैं आधी रात को आपके पास चला आया।


महिलाओं को लेकर कही ये बात
वहीं उन्होंने कहा कि अगर रावण बुराई के रूप में अपने अंदर बैठा है तो उसे भी आज मार डालो। दूसरों को सताना कष्ट देना ये रावण ही तो है, ये रावण के रूप है। इस बुराई रूपी रावण को मार दो और भगवान राम की अच्छाई को अपना लो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम हर एक मां, बहन और बेटी का सम्मान करें। देवी मां ने दुर्गा सप्तशती में कहा है कि हर स्त्री, हर बेटी देवी की मूर्ति है, हर बेटी में देवी है। जिससे हम उनका सम्मान जरूर करें और याद रखना जिसने बहन बेटी का अपमान किया, उसका नाश सुनिश्चित है।


केंद्रीय मंत्री बोले- जीत अच्छाई की होतीहै, भले देर लग जाए
उन्होंने आगे कहा कि रावण ने सीता माता का अपमान किया था तो रावण का वंश नहीं बचा था। दुशासन ने भी द्रौपदी जी का अपमान किया तो उनके पूरे वंश का नाश हो गया। इसलिए बहन बेटी का सम्मान जरूर करना और अपने अंदर कोई बुराई है तो मार दो। जीत अच्छाई की होती है, देर भले ही लग जाए। भगवान राम तो सबको प्यार करते हैं। वानर, भालू सब को प्यार करते हैं। उनकी तो सेना ही वानर, भालू की है। इसका मतलब है सबको वह प्यार करते थे। प्रेम ही ईश्वर है, प्रेम ही भगवान है। आप सभी को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE