BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 10:43 am
BIG NEWS : पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मॉनिटरिंग ग्रुप का बनाया अध्यक्ष, जानें इसके क्या होंगे काम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद और अधिक बढ़ गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मोदी ने शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है, जो योजनाओं तथा केंद्रीय बजट और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा।


हासांकि सरकार ने अभी तक इस मॉनिटरिंग ग्रुप को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री पोर्टल पर मौजूद हर योजनाओं पर शिवराज सिंह चौहान नजर रखेंगे। इस दौरान सचिव शिवराज सिंह चौहान को उन परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे, जो पिछड़ रही हैं। इसके अलावा उन्हें बेहतर करने के लिए और क्या किया जा सकता है।


इंग्लिश न्यूज पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में उनके नेतृत्व में पहली एनडीए सरकार बनने के बाद से ही घोषित परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान को दी है।


इस मॉनिटरिंग ग्रुप की पहली बैठक 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में हुई थी, जिसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सहित भारत सरकार के सभी सचिव हाइब्रिड मोड में बैठक में शामिल हुए थे। शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में निगरानी समूह की हर महीने साउथ ब्लॉक स्थित पीएमओ में बैठक होगी। इसमें सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जो अधिकारी प्रधानमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, उन्हें भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।


कई योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को लेकर चिंतित पीएम मोदी
बता दें कि कई योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है। इसे लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी कई बार चिंता जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने एक मॉनिटरिंग ग्रुप बनाया है, जिसके अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान हैं। शिवराज सिंह चौहान को एक कुशल प्रशासक के रूप में देखा जाता है।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE