BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 3:49 pm
BIG REPORT : बुधनी में सपा के टिकट से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस का दावा- प्रत्याशी का नाम होगा वापस, बीजेपी का तंज- जहां लूट दिखती है, वहां कर लेते हैं गठबंधंन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासत गरमा गई है। बुधनी से सपा प्रत्याशी के ऐलान होते ही बीजेपी ने गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हमला बोला है। 


बीजेपी प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां मिलने से लूट दिखती है वहां गठबंधन कर लेते हैं। जहां यह नहीं हो पाता, वहां मैदान में उतार देते हैं। वहीं बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में 12 टिकट चाहती है, इसी दबाव के कारण बुधनी में प्रत्याशी उतार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों का कभी सम्मान नहीं करती।


सपा प्रत्याशी का नाम होगा वापस- कांग्रेस
इधर सपा प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा करते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि सपा प्रत्याशी का नाम वापस होगा। सपा से बातचीत चल रही है।  


समाजवादी पार्टी ने अर्जुन आर्य के नाम का ऐलान किया है
दरअसल बुधनी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन नहीं दिख रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने अर्जुन आर्य के नाम का ऐलान किया है। खास बात यह है कि राजकुमार पटेल के नाम का ऐलान होते ही सपा ने अर्जुन आर्य को प्रत्याशी बनाया उधर अर्जुन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।  ऐसे में यहां इंडिया गठबंधन नहीं दिख रहा। जबकि बीजेपी ने इस सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE