BREAKING NEWS
KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<     KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 11:53 am
BIG NEWS : शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की बागियों को नसीहत, कहा- अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया तो, दिग्विजय बोले- आप मेरे पोते जैसे, ऐसे भाषण मत देना, अपने पिता से सीखो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय प्रचार में जुट गए हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके एक बयान से प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कार्तिकेय ने कहा कि बुधनी विधानसभा में अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया तो एक भी ईंट नहीं लगेगी। उन्हें नसीहत देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी से इस प्रकार का भाषण मत दो। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो।


अपने पैरों हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई’
कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने भाषण में बागियों को नसीहत देते हुए कहा, “गलती से कांग्रेस का विधायक आ गया तो गांव में एक ईंट नहीं लगने वाली। उन्नीस बीस होता है तो समझिए किसका नुकसान होगा? अपने पैरों हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्ज्त खराब करें। हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? अगर उन्नीस बीस हुआ तो कैसे जाएंगे काम करवाने? 


कार्तिकेय के बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मैंने इस प्रकार का बयान अब तक नहीं दिया। दिग्विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कार्तिकये अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान सेसीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्य मंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया आपके पिता गवाह हैं।”


उन्होंने आगे कहा, “पंचायत राज क़ानून में निर्माण काम करने के ज़िम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान है। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। जय सिया राम।


गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से कई बार विधायक रहे हैं और पिछला चुनाव 1 लाख से अधिक मतों से जीते थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE