नीमच। शहर में मिले अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान अरुण पिता शंभू लाल नायक निवासी कनावटी के रूप में हुई है। मां और घर वालों ने कपड़ों से शव देखते ही शिनाख्त कर ली। केंट थाना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अरुण घर से 5 दिनों से लापता था।
अरुण की माता ने बताया कि वह घर से पुताई का कहकर निकला था। वह मोटरसाइकिल डीलक्स एमपी 44 जेबी 9337 लेकर गया था। मोटर साइकिल बघाना थाने पर बताई जा रही है। अरुण की उम्र परिजनों ने 27 वर्ष बताई है। मृतक का शव पुलिस जिला अस्पताल में लेकर पहुंची है। कनावटी के सरपंच सोनू सेन सहित परिजन जिला चिकित्सालय पर मौजूद है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। नीमच के जिला चिकित्सालय में शव का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।