नीमच। मुस्लिम इंतिजामिया कमेटी के नायाब सदर ज़नाब याकुब पठान साहब व मो. युनूस पठान उर्फ छुट्टन भाई शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी के जॉइन सेकेट्री के पोते मो. आतिफ वालिद मो. आरिफ पठान साहब के लड़के का उदयपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया है, जिनके जनाजे की नमाज बाद नमाज़ अस्र सादडी रोड़ मस्जिद में अदा की जाएगी। वक्त का ख्याल रखें। मरहूम के हक में दुआयें मग़फ़ेरत करें। शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी मरहूम के हक में दुआयें मग़फ़ेरत करती हैं। खिराजे अकीदत पेश करती हैं। उपरोक्त जानकारी सलीम खान शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी नीमच ने दी।