BREAKING NEWS
NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 5:15 pm
BIG NEWS : अफीम किसानों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा सार्वजनिक जाहिर की, भारतीय किसान संघ के बैनर तले पट्टे बहाल करने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सोमवार को भारतीय किसान संघ अफीम संघर्ष समिति चित्तौड़ प्रांत के नेतृत्व में किसानों ने चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अफीम किसानों की जायज समस्याओं का समाधान त्वरित करने की मांग की व मांगों से युक्त ज्ञापन भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा। 
धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट भीलवाड़ा ने कहा कि भारत सरकार की ओर से हाल ही में नई अफीम नीति घोषित की गई है। जिसमें कुछ प्रावधान सरकार की ओर से पांच वर्ष हेतु किसानों को जारी पट्टो के विरोधाभाषी है। वही भारतीय किसान संघ की मांग व सुझावों पर पूर्व में वित्त मंत्री के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति के बिंदु भी हाल में जारी नई अफीम नीति में शामिल नही हुए है अतः नई अफीम नीति 2024-25 में संसोधन सहित विभिन्न समस्याओं का सकारात्मक समाधान नई नीति में संशोधन कर किया जाना चाहिए। किसान संघ के प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा ने कहा की नई अफीम नीति में हजारों किसानों के पट्टे रुक गए हैं ऐसे रुके पट्टे संशोधन कर पुन बहाल किए जाएं। किसान संघ चित्तौड़ प्रांत अफीम आयाम प्रमुख (अफीम संघर्ष समिति अध्यक्ष) बद्री लाल तेली भीलवाड़ा ने कहा की किसानों की सभी वाजिब मांगे सरकार को माननी चाहिए। नई अफीम नीति में जितने पट्टे नए मिले हैं उससे दो गुना अफीम पट्टे किसानों के रुक गए हैं जिससे किसानों का रोजगार समाप्त हुआ है नीति में संशोधन अनिवार्य है। धरने को किसान संघ के प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी बूंदी, संभाग अध्यक्ष रतन सिंह घंठेड़ी, संभाग सह मंत्री मिट्ठू लाल रेबारी, प्रांत गौ सेवा प्रमुख गोपाल लाल खटवड़,चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत, जिला मंत्री चित्तौड़ लाभचंद धाकड़ ताराचंद पाटीदार,भूरालाल धाकड़,राजकुमार जाट आदि ने संबोधित किया,मंच संचालन प्रांत कोषाध्यक्ष चितौड़गढ़ जिला प्रभारी प्रकाश मेहता ने किया।
 धरना प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़,उदयपुर,भीलवाड़ा, कोटा,बारा,झालावाड़,नीमच, मंदसौर के साथ उत्तर प्रदेश से भी किसान शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE