नीमच। शहर के दशहरा मैदान में सनातन सर्व धर्म भैरव महा महोत्सव का 9 दिवसीय आयोजन 15 नवंबर से 23 नवंबर तक होने जा रहा है। अखिल भारतीय बटुक भैरव भक्त मंडल द्वारा महा महोत्सव की तैयारियों को अंजाम देने के लिए दशहरा मैदान स्थित कार्यालय पर आज सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां अलग-अलग व्यक्ति और टीम को दी गई। महा महोत्सव के आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए उपस्थित जनों के बीच विचार विमर्श किया गया। सभी ने अपने सुझाव रखें। बैठक में प्रचार प्रसार, भोजन, मंच, यज्ञ, टेंट, सोशल मीडिया, अतिथि सत्कार, आवास, जल, पार्किंग वाहन और कार्यालय संबंधी व्यवस्थाओं का निर्धारण कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या में सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।