नीमच। अखिल भारतीय नागदा मेंनारिया समाज के चुनाव में मालवा से मेवाड़ जबरदस्त चुनावी माहौल बना हुआ है। जिसमें हर एक प्रत्याशी अपनी ओर से चुनावी प्रचार में लगा हुआ है तथा अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखाई दे रहे वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज पानेरी ने मध्य प्रदेश जोन के गांव खानखेड़ी, देथल, मोया, बासनीया, मनासा, बिजलवास बामणिया, काना खेड़ा सहित कई गांव में अपने लिए चुनाव प्रचार किया तथा वोट मांगे। इस दौरान गांव काना खेड़ा में उनको जबरदस्त जन समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें पूरे गांव में पुष्प वर्षा की गई तथा कई साफा तथा माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं महामंत्री भारत मेनारिया सहित एमपीजॉन के उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्याम नागदा एवं मंत्री पद के प्रत्याशी कैलाश नागदा सहित मनोज मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया, सोहनलाल मेनारिया, राधेश्याम नागदा,बाबूलाल नागदा, महेश नागदा सहित कई समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा उपस्थित रहे।