नीमच। शहर के समीपस्थ मनासा रोड स्थित जेतपुरा फंटे पर तिरुपति नगर के यहां रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवा साईमन उम्र 18 वर्ष और यूज़ जॉन उम्र 20 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी बघाना। दोनों युवकों का कहना है कि हम नीमच से घुमते हुए मनासा रोड पर गए थे। वापस लौटते वक्त कार की लाइट बंद हो गई और कार अनियंत्रित होकर माइलस्टोन में जा टकराई। कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर 108 के स्टॉफ पायलट भारत कुमार भट्ट और ईएमटी परमानंद पाटीदार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
