नीमच। शहर में जैन दिवाकर युवा संघ के तत्वावधान में आज विशाल निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री जैन दिवाकर भवन में किया गया। शिविर का आयोजन जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब की जयंती के उपलक्ष में हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में दांत संबंधित रोगियों ने उपचार के लिए परामर्श लिया। इस विशाल दंत चिकित्सा शिविर में राजस्थान के निंबाहेड़ा क्षेत्र से आए प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर आर आर बिश्नोई और डॉक्टर शारदा विश्नोई ने अपनी टीम के साथ मरीजों को सेवाएं दी।
इस अवसर पर दंत चिकित्सा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाओं से लेस मोबाइल वेन भी उपलब्ध रही। रोगियों को चिकित्सा शिविर में निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गई। श्री जैन दिवाकर युवा संघ द्वारा अतिथियों का माला और दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया।दंत चिकित्सा शिविर में युवा संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।