BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 2:19 pm
KHABAR : महालक्ष्मी धाम में मनाया अन्नकूट महोत्सव, लक्ष्मी नारायण यज्ञ बाद लगाया 56 भोग, दोपहर तक 50 हजार भक्त पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ऊन स्थित 11वीं शताब्दी के महालक्ष्मी धाम में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर अन्नकूट महोत्सव व भंडारा हुआ। सुबह ऊन से कलश यात्रा व खरगोन से ध्वज यात्रा निकलकर महालक्ष्मी धाम पहुंची। मंदिर परिसर में शुक्रवार से चल रहे 51 जोड़ों के 21 कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ का सुबह 10 बजे समापन हुआ।


महालक्ष्मी माता को 56 भोग लगाया गया। कन्या भोज हुआ, सुबह 11 बजे से भंडारे की शुरुआत हुई। दोपहर 1 बजे तक जिले सहित आसपास के क्षेत्र के 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने महालक्ष्मी धाम पहुंचकर शीश झुकाया।


गोपूजन व कन्या भोज हुआ
मंदिर समिति से जुड़े गजेंद्र सोनी ने बताया गोपाष्टमी पर गांव के गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकलकर मंदिर पहुंची। गोमाता पूजन, कन्या भोज के बाद भंडारा शुरू हुआ। शाम को महाआरती के बाद अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE