नीमच। शहर में सामाजिक समरसता सनातन सर्वधर्म भैरव महा महोत्सव का भव्य और विशाल आयोजन 15 से 23 नवंबर को दशहरा में होने जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजन की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन आज दशहरा मैदान स्थित अखिल भारतीय बटुक भैरव भक्त मंडल कृष्णागिरी शाखा नीमच के कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश और नाकोड़ा भैरव जी के चित्र पर पत्रिका अर्पित की गई।
कार्यक्रम संयोजक राकेश पप्पू जैन ने कहा कि महा महोत्सव के अंतिम दिन 23 नवंबर को 84 हजार वर्ग फुट भूमि पर राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में विश्व की सबसे विशाल प्रेरणादायक रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और देश के महानायकों की अनमोल छवियों का अद्भुत संगम दिखाई देगा। रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का पैगाम दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी ने कहा कि यह सर्व समाज का एक बड़ा आयोजन है। इसके माध्यम से सर्व समाज को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। आमंत्रण पत्रिका के विमोचन अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।