नीमच। शहर की लाल माटी पर जन्मे श्री गुरुदेव चौथमल जी महाराज साहब की 147 वीं जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। 7 दिवसीय कार्यक्रम श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिला मंडल नीमच छावनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 10-11-24 को गुरु गुणगान प्रातः 9.00 बजे जैन स्थानक भवन पर इसी श्रृंखला में सायंकाल 7.00 बजे से बच्चों की ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता (जैन धर्म पर आधारित एवं दिवाकर जी का जीवन परिचय) जैन दिवाकर भवन पर होगी।
दिनांक 11 नवंबर सोमवार को दया गोचरी जिसमें सभी श्रावक श्राविकाएं बालिकाएं सम्मिलित है। समय प्रातः 9.30 बजे प्रवचन में 2,2 सामायिक के साथ तत्पश्चात 11.00 बजे गोचरी 12, मंगलवार को अंताक्षरी एवं प्रभु से मिलन कार्यक्रम महिलाओं के लिए दोपहर 1.30 बजे से जैन स्थानक भवन पर 13, बुधवार को सामायिक दिवस गुरुदेव के सानिध्य में प्रातः 9.00 बजे से इसी श्रृंखला में एक्यूप्रेशर शिविर दिनांक 13, 14, 15 तीन दिवसीय डॉक्टर डीके चौधरी द्वारा समय दोपहर 2.30 बजे से 6.00 बजे तक जैन दिवाकर भवन पर दिनांक 14 गुरुवार गुरु चौथमल जी महाराज साहब के जाप 8.30 बजे से जैन स्थानक भवन पर इसी श्रृंखला में 14 तारीख को शाम 7.00 बजे से छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैन धर्म पर आधारित स्थान जैन दिवाकर भवन पर दिनांक 15, 11 शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे शासकीय अस्पताल में फ्रूट एवं बिस्किट वितरण उपरोक्त सभी कार्यक्रम सभी महिलाओं के लिए बच्चों के लिए हैं। सभी सपरिवार कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं, बच्चों के सभी कार्यक्रम जैन दिवाकर भवन पर एवं महिलाओं के लिए जैन स्थानक भवन पर होंगे। सभी समय पर पधारे सभी कार्यक्रम श्री स्थानकवासी दिवाकर महिला मंडल नीमच छावनी द्वारा आयोजित है। उक्त जानकारी दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा एवं सचिव सीमा चोपड़ा ने दी।