BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 7:34 pm
NEWS : कुमावत समाज का पंचम तुलसी एवं सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया पर, 31 जोड़ों के विवाह का रखा लक्ष्य, कार्यालय का मोली बंधन खोल किया शुभारंभ, प्रचार-प्रसार को लेकर पोस्टर का किया विमोचन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में आगामी वर्ष 2025 में अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले पंचम आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विवाह सम्मेलन कार्यालय का मोली बंधन खोल कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन पोस्टर, पेंपलेट और वाहन स्टीकर का विमोचन भी किया गया।
 संस्थान सचिव राजकुमार बेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर आगामी वर्ष 30 अप्रैल ,अक्षय तृतीया पर समाज का पंचम आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यालय का गांधीनगर स्थित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर में विधि विधान मंत्रोचार द्वारा संस्थान, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष निम्बाहेड़ा पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शंकर लाल राजोरा के ज्येष्ठ पुत्र जगदीश राजोरा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन लाल गेंदर, संस्थान अध्यक्ष बाल चंद गेंदर, छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष किशन लाल धनेरिया द्वारा विवाह समिति एवं संस्थान के पदाधिकारियों ,सदस्य एवं समाजजनों की उपस्थित मेें शुभ मुहूर्त में शुभारंभ किया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, पेंपलेट और वाहन स्टीकर का विमोचन भी किया गया।

नवनिर्मित छात्रावास का किया जाएगा लोकार्पण-
आयोजकों द्वारा समाज के विवाह योग्य 31 जोड़ों का पंजीयन कर विवाह सम्पन्न कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सामूहिक विवाह  सम्मेलन के आयोजन के दौरान गांधीनगर में नवनिर्मित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास का लोकार्पण भी समाज के भामाशाहों द्वारा उच्चतम बोलीदाता द्वारा किया जाएगा।

ऑन लाइन लगाई जाएगी बोली-
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर आयोजकों द्वारा तय अनुसार, छात्रावास लोकार्पण बोली 3 लाख 61 हजार रूपए,तुलसी विवाह 51 हजार रूपए,मंगल कलश बोली 21 हजार रूपए एवं अश्व बोली 11 हजार रूपए से प्रारंभ की जाएगी। यह सभी बोलिया समाज के सोशल मीडिया ग्रुप में जारी है। समाज के भामाशाह द्वारा लगाई जाने वाली बोली उच्चतम बोलीदाता द्वारा रह रस्म सम्पन्न कराई जाएगी।

इस दौरान संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र खन्ना, कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव लाल अडाणिया, मुरारी लाल,मदन लाल खनारियां, मनमोहन मोड़ीवाल, चतुभुर्ज डूंगरवाल,शेखर नागौरा, इन्द्रमल सिंगनवाल,कालूलाल सिरोठा, मांगी लाल मोरवार, गिरिजा शंकर लाड़ना,डॉ. सुरेश चंद्र सिंधु, मनोहर लाड़ना, मधुसुधन खरखट्टा, भंवरलाल सुरलिया,संुदरलाल चंगेरिया,विनोद मोरवार, भगवती लाल डूंगरवाल, भगवती लाल मंडावरा,वृद्धिचंद दमीवाल सहित संस्थान एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE