मंदसौर। शहर में बोहरा समाजजनों ने शनिवार को 10 स्कूलों में आरओ वाटर कूलर भेंट किए। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 32 छात्र-छात्रों को समाज की ओर से लेपटॉप वितरित किए। कार्यक्रम में बोहरा समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों सहित कलेक्टर अदिति गर्ग भी शामिल हुई।
बोहरा समाजजनों ने बताया कि पिछले दिनों समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब मंदसौर पहुंचे थे। उन्होंने समजाजनों को संदेश दिया था कि समाज के लोग प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाएं। सैयदना साहब की प्रेरणा से समाजजनों ने शहर के सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों को 32 लैपटॉप वितरित किए। वहीं 10 शासकीय स्कूलों में आरओ वाटर कूलर प्रदान किए हैं, ताकि बच्चों को स्वच्छ पानी मिल सके।
कलेक्टर अदिति गर्ग ने बताया कि बोहरा समाज से यह अच्छी पहल है। हम अन्य समाजजनों से भी ऐसी ही अपील करते हैं कि वे भी ऐसे कार्याे में आगे आए।