उज्जैन। तराना के समीपस्थ देव धाम लोध मे अष्ठमी तिथि शनिवार को बृजधाम की झलक दिखाई दी। मंदिर परिसर में भव्य रूप से देव दरबार मे आकर्षक साज सज्जा की गई वही अलसुबह देव धाम लोध के पंडा जी बंशीलाल जी विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन मे अलसुबह बाबा का अभिषेक पूजन किया गया साथ ही शाम 5 बजे बाबा की महाआरती की गई जहाँ बाबा को 56 भोग की महाप्रसादी का भोग लगाया गया जिसमे हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद महाप्रसादी ग्रहण की वही दरबार मे भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे भगवान देवनारायण के भजनो पर भक्तो नें थिरकते दिखाई दिए जिसमे हजारों की तादार मे तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों नें अन्नकूट म्हाप्रसादी का पुण्य लाभ अर्जित किया।