BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 11:32 am
NEWS : गांधी नगर स्थित गोशाला में चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने मनाई गोपाष्टमी, गो पालकों व गो सेवकों का दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गौ माता का आराध्य पर्व गोपाष्टमी पर्व पर गांधी नगर स्थित गोशाला में चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा गो माता के लिए यज्ञ किया गया व गो पालकों का व गो सेवकों का दुपट्टा ओढ़ाकर, मुँह मीठा करा कर स्वागत, सम्मान किया गया।
अमन गौड़ ने बताया कि गोपाष्टमी पर गांधीनगर स्थित गोशाला में हजारेश्वर महंत चन्द्रभारती महाराज व यति विनोदचंद्र महाराज के सानिध्य में गो माता के लिए यज्ञ हवन कर गो माता का पूजन कर आरती की गई व बाद में गोशाला में स्थित गो माताओं को गुड़, चारा खिलाया गया व गोशाला में मनसुख व जयसिंह ग्वालों को दुपट्टा ओढ़ा कर मुँह मीठा किया गया। साथ ही चन्देरिया क्षेत्र के गो सेवा करने वाले जगदीश जाट को भी उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया। गोशाला में ही गायों की देखभाल करने वाले प्राईवेट डॉक्टर का भी सम्मान किया गया।
हजारेश्वर महंत चन्द्रभारती महाराज ने कहा कि अनादि काल से गाय का लौकिक और परमार्थिक क्षेत्र में महत्व रहा है। गो माता पूजनीय है। हमें हर समय गोमाता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिये।
यति विनोदचंद्र महाराज ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी-देवता का वास है। भगवान का धरा धाम पर अवतरण गो रक्षा के लिए होता रहा है। पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिये।
अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने कहा कि मां शब्द की उत्पत्ति गो माता के रंभाने से ही हुई है। वेद बताते हैं कि ब्राह्माजी ने सबसे पहले सृष्टि पृथ्वी लोक पर गोमाता को ही भेजा है। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना ही चाहिये। जो व्यक्ति गो माता को सड़कों पर छोड़ देता है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।
समाज सेवी अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि सभी पापों से छुटकारा पाना है तो गो माता की सेवा करनी चाहिये। गाय की प्रदक्षिणा करने से चारों धाम की यात्रा का लाभ मिलता है। सभी शुभ कार्यों में गोमाता के पंचगव्य ही काम आते है।
इस अवसर पर समाज सेवी अर्जुन मूंदड़ा, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा, कुलदीप पारिक, अमन गौड़, नारायण बल्दवा, विपुल सिंह, अर्जुन जोशी, पंकज लोट, कृष्णा सोनी, मनोज शर्मा, ललित तम्बोली, बाबु डांगी, राहुल कुमावत, भरत छीपा, शुभम सेन, छुटकु गौड़, कल्पेश सुथार, करण पाण्डिया, मोहित गौड़, राहुल सोनी, रजनीश भांड, पुष्कर माली, शुभम सोनी, बंटी मूंदड़ा, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, शुभम गोखरू, गणपत मेघवाल, जोरावर सिंह, ऋषभ छीपा, अंकित सिंह, आशुतोष सेन, उमा शर्मा, कुसुम कंवर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE