नीमच। भारत विकास परिषद् मध्य भारत पश्चिम प्रान्त की विवेकानंद शाखा नीमच के माध्यम से 9 नवम्बर दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में देहदानी पंडित पुजारी राधेश्याम बैरागी का देहदान संकल्प पत्र भराया गया एवं मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में देहदानी का सम्मान विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं परिषद परिवार के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित कुमार राठी, वित्त सचिव कन्हैया सिंहल सहित अन्य उपस्थित थे।