कुकड़ेश्वर। जिले के कुकड़ेश्वर नगर में क्षत्रिय कलाल समाज ने अपने आराध्य देव श्री राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु कार्तिविरा अर्जुन जी की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई। भारतीय परंपरा का पालन करते हुए सर्वप्रथम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस शुभ अवसर पर समाज के वरिष्ठजन रोड़ीलाल चौधरी, शांतिलाल चौधरी, केशरीमल चौधरी, सुरेश चौधरी का स्वागत तिलक और पुष्पमाला पहनाकर किया गया। इसके अलावा समाज के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य, जैसे अनिल चौधरी, कैलाश चौधरी (एडवोकेट), नरेन्द्र चौधरी (पत्रकार), सुनील चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, मुकेश चौधरी (एलआईसी), दिनेश चौधरी, दीपक चौधरी, जीवन चौधरी, उदयराम चौधरी, सुरेश चौधरी, महेश चौधरी और समाज नगर अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में पूजा अर्चना सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में सभी समाजजन एकत्रित होकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से समाज के उत्थान और सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज का उत्सव हमारे आराध्य देव की कृपा का प्रतीक है और हमें समाज को एकजुट कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नरेन्द्र चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजजन ने सामूहिक सह-भोज का भी आनंद लिया।