नीमच। शहर के सिटी थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज के पीछे श्री धाकड़ समाज छात्रावास के कुएं में गिरने से बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवदयाल पिता मांगीलाल निवासी सिंगोली तहसील अंतर्गत गांव थड़ौद की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस तत्काल पहुंची। छात्र की आयु करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। शव को छात्रावास में मौजूद छात्रों के सहयोग से कुएं से बाहर निकला गया। एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 6-7 छात्र कुएं पर नहा रहे थे। तभी यह दुर्घटना घटित हुई।