BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 1:25 pm
KHABAR : मनमहेश स्वरूप में बाबा महाकाल प्रजा को देंगे दर्शन, कार्तिक-अगहन मास की दूसरी सवारी कल राजसी ठाट-बाट के साथ निकलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कार्तिक - अगहन मास में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार (11 नवंबर) को राजसी ठाट-बाट के साथ निकलेगी। पालकी में सवार होकर मनमहेश स्वरूप में भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानेंगे।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, भगवान श्री महाकालेश्वर कार्तिक मास में नगर भ्रमण करने पालकी में सवार होकर शहर में निकलते हैं। सोमवार को शाम 4 बजे भगवान महाकाल मनमहेश के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इससे पहले सभामंडप में भगवान का पूजन होगा। इसके बाद सवारी प्रारंभ होगी।


भगवान महाकाल की सवारी के साथ पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान रहेंगे। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल की पालकी पर पुष्प वर्षा कर राजाधिराज का स्वागत करते हैं। भगवान महाकाल का शिप्रा तट पर अभिषेक पूजन के बाद परंपरागत मार्ग से सवारी वापस मंदिर की ओर रवाना होती है।


यह रहेगा सवारी का मार्ग
कार्तिक मास की दूसरी सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार कहारवाडी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। वहां शिप्रा के जल से पूजन-अर्चन के बाद भगवान महाकाल की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड़, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार महाकाल घाटी होते हुए पुनरू महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE